फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डायल100’ योजना आज से जिले में लागू

Sun, 18 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डायल 100 का शुभारंभ करते अाजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में यूपी सरकार की डायल 100 योजना का सोमवार से जिले में आगाज हो जाएगा। 26 दिसंबर से पूरे जिले में 80 गाड़ियां      दौड़ेंगी। अभी 30 गाड़ी पुलिस महकमे को दी गई हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में इस योजना का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


यूपी सरकार की डायल 100 योजना के तहत जिले को 80 नई गाड़ी दी गई हैं। इनमें से 30 गाड़ी पुलिस को मिल चुकी हैं, बाकी 50 गाड़ियां 26 दिसंबर को मिलेंगी। सोमवार को दिन में साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन में योजना का शुभारंभ होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

एसपी अजय साहनी के मुताबिक इस योजना के तहत नई गाड़ियों पर अलग से स्टाफ तैनात रहेगा। इस स्टाफ को डायल 100 की अलग से ट्रेनिंग दी गई है। कोई भी दुर्घटना या घटना होने पर चंद मिनटों में 100 डायल करने पर गाड़ी मौके पर पहुंचेंगी। ये सभी गाड़ियां कंट्रोल रूम से जुड़ी होंगी। वहीं से इनका संचालन होगा। 
विज्ञापन


दिन-रात यह गाड़ियां सड़कों पर रहेंगी। एक गाड़ी दिन में 40 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जरूरत के हिसाब से इन गाड़ियों का एसपी ने रूट चार्ट बनाया है। इस रूट चार्ट के तहत ही ये गाड़ियां दौड़ेंगी। जरूरत पड़ने पर एक क्षेत्र में दो गाड़ी भी लगी हो सकती हैं। एसपी के मुताबिक डायल 100 योजना के लागू         होने से जिले को बहुत लाभ मिलेगा। दिन-रात पुलिस सड़कों पर नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें