सिपाही ने युवक के मुंह पर मारी लात।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में जमीन पर बैठकर युवक सिपाही से माफी मांगता रहा, पैर पकड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन सिपाही नहीं पसीजा और जमीन पर बैठे युवक के मुंह पर लात मार दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक से सिपाही की बाइक में टक्कर लग गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक युवक जमीन पर बैठा हुआ है, चारों ओर भीड़ लगी हैं। जमीन पर बैठा हुआ युवक सिपाही के पैर पकड़ने की कोशिश करते हुए माफी मांग रहा है और जाने देने के लिए गुहार लगाता नजर रहा। लोगों ने भी सिपाही से युवक को छोड़ने को कहा, लेकिन सिपाही कह रहा है कि तुम अपने काम से काम रखों। लोगों की भीड़ भी जमा है और सिपाही आग बबूला हो रहा है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक ने लिखा- दलित हूं इसलिए होता है भेदभाव, पत्र में बयां किया दर्द
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी गुलबदन प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी ने अपने इस कृत्य से विभाग की छवि को धूमिल किया है।