फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों में बढ़ी रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों में बढ़ी रुचि
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए कलस्टर गांवों में लग रहे शिविरों में ग्रामीण रुचि लेकर कोरोनारोधी वैक्सीनेशन करा रहे हैं। बताया गया कि पीएचसी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन आठ सौ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पीएचसी में भी करीब सौ से ज्यादा लोगों से कोरोनारोधी टीके लगाएं। डा.मनीष राज शर्मा का कहना है कि विभाग की ओर से न्याय पंचायत को एक कलस्टर में शामिल किया गया है। जिस प्रकार से न्याय पंचायत में जितनी भी ग्राम सभाएं शामिल होती हैं। ठीक वैसे ही कलस्टर का हिसाब है। ग्राम सभाओं के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांवों में भेज कर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। इन शिविरों में 18 साल की आयु से ज्यादा के युवकों को पंजीकरण कराने की कोई जरूरत नहीं है। शिविर में जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ही अपने आप पंजीकरण कर उनका वैक्सीनेशन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें