फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक को डंपर ने कुचला, कई वाहन रौंदते हुए निकल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। रविवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले बलराज (32) वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी दहलावाला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि युवक की गर्दन, एक हाथ तथा पैर कटकर अलग हो गए। इसके बाद भी कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सोमपाल सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं। वह सबसे बड़े हैं और नोएडा में नौकरी करते हैं। उनसे छोटे खूब सिंह पत्नी से तलाक के बाद अकेले गांव में रहते हैं जबकि सबसे छोटा बलराज अविवाहित था। वह गैस एजेंसी पर नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक बलराज रविवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था।
देर रात रेहड़ बस स्टैंड के समीप सड़क पार करते समय वह डंपर की चपेट में आ गया। डंपर से कुचलकर उसके शरीर के कई हिस्से अलग हो गए। इसके बाद भी काफी देर तक कई वाहन उसे कुचलते हुए चले गए। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शव के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि 30 अप्रैल तथा आठ मई को परिवार में दो चचेरी बहनों की शादी है। उधर, सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें