फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस के सामने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 09 Oct 2025 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर में बुधवार की रात पटियाला ढाबे पर हमले में युवक की मौत के विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणो
विज्ञापन
हल्दौर। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर पटियाला ढाबे पर बुधवार रात रोटी को लेकर हुए विवाद में गांव वाजीदपुर निवासी अभिषेक (24) की ढाबा स्वामी और उसके साथियों ने पुलिस के सामने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसका चचेरा भाईफौजी हिमांशु भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार सुबह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। एसपी अभिषेक झा ने हल्दाैर थाना प्रभारी महेंद्र पाल और डायल 112 पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
थाना हल्दौर के गांव वाजिदपुर निवासी हिमांशु आर्मी का जवान है, जिसकी तैनाती झांसी में चल रही है। तीन दिन पहले हिमांशु छुट्टी पर घर आया। बुधवार की रात 9:30 बजे हिमांशु अपने चचेरे भाई अभिषेक और शिवम को साथ लेकर बिजनौर मुरादाबाद मार्ग पर अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास पटियाला ढाबे पर खाना खाने पहुंचा। खाना खाते हुए रोटी ठंडी मिलने पर तीनों भाइयों ने शिकायत की। इस पर ढाबा स्वामी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश में वहां पर मौजूद खतापुर निवासी विक्की ढाबा स्वामी के पक्ष में आ गए और लाठी-डंडों और सरिया से हमला बोल दिया। ढाबा स्वामी ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। हिंमाशु की सूचना पर डायल 112 पर तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस झगड़ा शांत कराने में लगी रही और आरोपियों ने हिमांशु और अभिषेक के सिर में डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अभिषेक की रास्ते में ही मौत हो गई।
वहीं फौजी हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिवम की तहरीर पर विक्की, उसके पिता ध्यान सिंह, भाई मोनू, ढाबा स्वामी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पांच घंटे तक जाम रहा स्टेट हाईवे

बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों ने ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखकर बालकिशनपुर चौराहे पर लाकर खड़ी कर दी और जाम लगा दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, भाकियू (अराजनैतिक) के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह आदि के नेतृत्व में लोग जाम लगाकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि घायल अभिषेक और हिमांशु को एंबुलेंस से ले जाते समय पुलिस शिवम को उतारकर थाने ले गई, जबकि आरोपियों को छोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ सिटी और थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पहुंचे। ग्रामीणों व किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आला अफसरों से डायल 112 पुलिसकर्मियों, थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को निलंबित करने और हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पटियाला ढाबे पर अवैध शराब बिक्री और विवाद होने के आरोप लगाते हुए उसे सीज करने की मांग की।
पकड़ लिए गए हैं दो आरोपी : एएसपी सिटी

एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी विक्की व मोनू को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। ढाबे पर जो पुलिसकर्मी पहुंचे थे, लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

हल्दौर में बुधवार की रात पटियाला ढाबे पर हमले में युवक की मौत के विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणो

हल्दौर में बुधवार की रात पटियाला ढाबे पर हमले में युवक की मौत के विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणो

हल्दौर में बुधवार की रात पटियाला ढाबे पर हमले में युवक की मौत के विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें