हल्दौर में थाने के बाहर अपने साथ धरने पर बैठाकर थाना प्रभारी निरीक्षक से वार्ता राष्ट्रीय किसान
- फोटो : katra news
हल्दौर। लापता किशोरी की तलाश की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का थाने के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने बताया कि अमरोहा के एक गांव का युवक क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस अभी तक किशोरी को तलाश नहीं कर पाई। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और किशोरी की तलाश के लिए तीन दिन का समय मांगा। इस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश कैलाश लांबा ने कहा कि जब तक किशोरी का पता नहीं लग जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर राजपाल भगत, योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, गोविंद कुमार, संजीव कुमार, ठाकुर नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुजान सिंह, कामेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि रहे। संवाद