फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गोली मारकर हत्या, तमंचा हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति, ये रही कत्ल की वजह

Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी अहमदनगर में किसी युवक से प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तमंचा लेकर आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला सराय रफी अहमद नगर निवासी साजिद का 15 वर्ष पूर्व मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी दिलशाद से निकाह हुआ था। इससे पूर्व दिलशाद का निकाह साजिद के बडे़ भाई आसिफ से हुआ था। आसिफ ने उसे साथ नहीं रखा। पहले पति से दिलशाद को एक पुत्री है।

पुलिस के मुताबिक साजिद को दिलशाद के नगर के एक चिकित्सक से प्रेम संबंध होने का शक था। अन्य लोगों के साथ भी वह घूमती रहती थी। साजिद ने उसे कई बार समझाया पर वह नहीं मानी। बृहस्पतिवार शाम दिलशाद मोहल्ले में ही नईमुद्दीन के घर गई थी। साजिद को जब इस बात का पता चला तो उसने नईमुद्दीन के घर जाकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद तमंचा लेकर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी बोलीं- पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं जाती पति की जान, ऐसे किया था हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

विज्ञापन

उसने पुलिस को पत्नी की हत्या के बारे में बताया। गोली दिलशाद की कनपटी पर लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साजिद के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि साजिद ने एक व्यक्ति से दिलशाद के प्रेम संबंध की बात कही है। इस बात से नाराज होकर उसने पत्नी की हत्या की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें