फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: हैंडपंप के हैंडल से वार कर ससुर को मार डाला, आरोपी माैके से फरार, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 24 Feb 2024 10:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने ससुर की हैंडपंप के हैंडल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी माैके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नगीना में विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग ससुर की दामाद ने हैंडपंप के हैंडल से हमला कर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

ग्राम फतेहपुर के प्रधान सोनू ने बताया कि ग्राम नाईवाला निवासी टीकम की पुत्री की शादी उनके गांव निवासी मोनू से हुई थी। मोनू गाड़ी चलाता है। वह नशे का आदी भी है। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए 65 वर्षीय टीकम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ शनिवार की रात दामाद मोनू के घर पहुंचा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम

विज्ञापन

आरोप है कि मोनू ने ससुर टीकम की नल के हैंडल से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ देश दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा ही है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें