फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने कुएं में लगाई छलांग

विज्ञापन
नांगलसोती में कुंए में कूदे रईस को बाहर निकालते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गृह क्लेश में युवक ने कुएं में लगाई छलांग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति आत्महत्या के लिए तड़के चार बजे कुएं में कूद गया। शोर सुनकर लोगों ने व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाल लिया।
नांगलसोती निवासी 35 वर्षीय मजदूर पेशा रईस के घर में बंटवारे को लेकर पिता से विवाद चल रहा था। सोमवार रात विवाद होने के कारण मंगलवार को तड़के जान देने के लिए रईस अपने घर के निकट छतरी वाले कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने के बाद रईस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण कुएं पर पहुंचे। ग्राम प्रधान पति राजीव गोयल की उपस्थिति में गांव के सीताराम कश्यप ने रस्सी के सहारे कुंए में उतरकर रईस को सकुशल बाहर निकाल लिया। नांगलसोती के थानाध्यक्ष वली मोहम्म्द ने रईस को नजीबाबाद के सरकारी अस्तपताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम को किया सम्मानित
रईस को बाहर निकालने के लिए जान जोखिम में डालकर कुएं में घुसने वाले सीताराम कश्यप को थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें