फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्टूबर को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षाएं
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को होगी। जिले के 800 से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए तीन केंद्र की सूची मंजूरी के लिए बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल तथा इंटर का परिणाम 27 जून को घोषित हुआ था। बोर्ड ने इंटर के छात्रों को पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा दी है। जिले से हाईस्कूल के 168 तथा इंटर के 654 कुल 822 परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है। राजेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से सवा ग्यारह बजे तक हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रुवमेंट की परीक्षा है। जबकि दूसरी पाली दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा है। परीक्षा जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा आरजेपी केंद्र पर कराने का प्रस्ताव बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें