फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहाने के लिए डुबकी लगाते हुए गंगा में डूबा युवक

विज्ञापन
गंगा में डूबने वाले युवक आदित्य का फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजनौर। नहाते हुए डुबकी लगाने वाला युवक गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उधर युवक के गंगा में डूब जाने की वजह से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राज मिलन बैंक्वेट हॉल के पास वाली गली में रहने वाला विकास शर्मा का बेटा आदित्य (18) अपने दोस्त दक्ष निवासी स्वाहेड़ी के साथ गंगा में नहाने के लिए गया। दोनों दोस्त बिजनौर बैराज पर पहुंचे जोकि गंगा घाट पर नहाने के बजाए बैराज से रावली की ओर ढाई किलोमीटर दूर तटबंध पर पहुंच गए। यहां दोनों दोस्तों ने पहले सेल्फी ली। इसके बाद गंगा में नहाए। दक्ष नहाने के बाद बाहर निकल आया, जबकि आदित्य ने दो और डुबकी लगाने की बात कही।
आदित्य ने पहली डुबकी ही लगाई थी कि लापता हो गया। जिसके गंगा में डूबने पर ही उसके दोस्त ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस चौकी बैराज इंचार्ज तेजवीर सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें