फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बान नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। थाना शिवाला कलां के गांव लोदीपुर मिलक का रहने वाला एक युवक बान नदी में डूब गया। जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को गांव निवासी पारुल ठाकुर (30) बान नदी में नहाने गया था। नदी के पुल से पानी में छलांग लगाई ओर पानी में डूब गया। बता दें की बान नदी में फिलहाल जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी के आसपास पशुओं को चरा रही महिलाओं ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद घर में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने युवक को तलाश किया लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार एक वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था।मृतक अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन



पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक ने बताया कि युवक नदी में डूबा है जिसकी तलाश कराई जा रही है। मौके पर मौजूद घास काटने वाली एक महिला ने युवक के द्वारा नदी में छलांग लगाने की बात बताई थी लेकिन नदी में उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें