फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Suicide Case: प्रेम-प्रसंग में युवक ने जहर खाकर दी जान, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Tue, 05 Jul 2022 10:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजन शव को थाने लेकर पहुंचे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
शव थाने लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा में प्रेम-प्रसंग के चलते नगर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवक का शव थाने ले आए और आरोपी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम नगर के मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह युवक की मौत हो गई। 

घटना के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लाकर थाने पहुंचे और महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन


चर्चा है कि युवक का मोहल्ले की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला युवक पर अनैतिक दबाव बना रही थी, जिसके चलते युवक को यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि परिजनों ने थाने कोई तहरीर नही दी है। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें