हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पीपली जट के गांव में महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों से जानकारी ल?
- फोटो : BIJNOR
पीपली जट में महिला की गल घोंट कर हत्या
हीमपुर दीपा। पीपली जट गांव में एक महिला की कपड़े से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चप्पल, सिंदूर की डिब्बी, अगरबत्ती आदि सामान बरामद किया है।
गांव पीपली जट में रविवार सुबह ग्रामीणों ने किसान अशोक कुमार के खेत में एक महिला का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान शकुंतला (55) पत्नी रोहताश पाल निवासी पीपली जट के रूप में की। महिला के गले में एक कपड़ा लिपटा हुआ था। इससे लगता है कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से चप्पल, सिंदूर की डिब्बी, अगरबत्ती आदि समान बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। महिला का पति रोहताश पाल मजदूरी करता है। रोहताश ने बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी शकुंतला घर में सो रही थी और वे बरामदे में सोया हुआ था। सुबह होने पर वह घर से लापता थी। इस बीच ग्रामीणों ने जंगल में शौच जाते वक्त गांव के पास ही किसान अशोक के खेत में शव को पडे़ देखा। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन फिर भी पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पीपली जट के गांव में महिला का शव पर गमजदा परिजन।- फोटो : BIJNOR