फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

Tue, 16 Dec 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शिवाला कलां में रोडवेज बस की टक्कर से मरने वाली सानिया का फाइल फोटो। - फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बजे शिवाला कलां के पास रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार सानिया (23) की मौत हो गई जबकि उसका पति इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के नौगावां सादात के मोहल्ला शिकरिया निवासी इमरान अपनी पत्नी को संग लेकर स्कूटी पर सवार होकर दवाई लेने के लिए घर से निकला। शिवाला कलां के पास रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सानिया को मृत घोषित कर दिया। उधर प्राथमिक उपचार के बाद इमरान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल के पिता इकरामुद्दीन की तहरीर पर आरोपी बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बस को पकड़ने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें