फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: किशोर की गर्दन काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Thu, 29 Sep 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

किशोरी की गर्दन कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
बिजनौर में किशोर की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नगीना क्षेत्र के काजीवाला निवासी रोहित (16) की गुरुवार की शाम गला रेतकर हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शव धामपुर में नगीना हाईवे के किनारे जैन के बाग में मिला। वह नौंवी का छात्र था और गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था। माना जा रहा है कि उसी समय हत्यारों ने उसे उठा लिया और धामपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया और एसपी समेत थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन


नगीना क्षेत्र के काजीवाला निवासी रोहित (16) पुत्र सुभाष वाल्मीकि गुरुवार को एमएम इंटर कॉलेज में पढ़ने आया और छुट्टी के बाद गायब हो गया। उधर, धामपुर में शाम के समय पुलिस को सूचना मिली कि नगीना हाईवे के पास जैन के बाग में एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना पर एसपी बिजनौर दिनेश सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहां पर एक किशोर का शव पड़ा था, जिसकी कुछ समय पहले ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके कंधे पर बैग टंगा था, जिसकी पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें एमएम इंटर कॉलेज नगीना से बना उसका परिचय पत्र मिला।

उसमें किशोर की पहचान रोहित पुत्र सुभाष वाल्मीकि निवासी काजीवाला नगीना लिखी थी। उधर, इसकी सूचना जब कॉलेज में पहुंची तो हड़कंप मच गया। एमएम इंटर कॉलेज नगीना के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने बताया कि मृतक छात्र कक्षा 9वीं का विद्यार्थी था। वह स्कूल भी आया था और समय पर ही घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन

शव के पास मिलीं शराब की बोतलें
जहां रोहित का शव मिला, उसके पास में ही एक कोठरी बनी हुई थी। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो कोठरी के आसपास शराब की बोतलें भी पाई गई हैं। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जान बचाने को हत्यारों से लड़ा रोहित
जहां रोहित का शव मिला है, वहां पुलिस को कुछ निशान भी मिले हैं। इन निशानों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां पर जान बचाने के लिए रोहित ने हत्यारों से संघर्ष भी किया है। हत्या नृशंस तरीके से गला रेतकर की गई है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

हत्यारों तक जल्द पहुंचेगी पुलिस : एसपी
एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने कहा कि हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर बाग में रोहित का शव मिला है। इसकी जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें