फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षक ने तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ पशुशाला में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को पशुशाला ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाने पहुंची एक अन्य महिला ने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ाता है। जाब्तागंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ नौ वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में शिक्षक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री 23 फरवरी को शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। शिक्षक अंशुल कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर उसे पशुशाला ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका ने परिजनों को तकलीफ होने पर दुष्कर्म की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर एक अन्य महिला भी थाने पहुंची।
उसने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर शिक्षक घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर शिक्षक की करतूत पर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें