फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो राज्य मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 68.82 करोड़ का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव अग्रवाल
विज्ञापन

चांदपुर। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जर्जर और संकरी सड़कों से जूझ रहे चांदपुर क्षेत्र को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य योजना के अंतर्गत चांदपुर से जुड़े दो प्रमुख राज्य मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 68.82 करोड़ रुपये की लागत का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार कर शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

बदायूं-बिजनौर मार्ग का चौड़ीकरण
प्रस्ताव के अनुसार बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-51) के (चांदपुर धनौरा प्रभाग) चेनेज 164.000 से 173.000 तक लगभग नौ किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर लगभग 30.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग चांदपुर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है।
विज्ञापन


बहसूमा-चांदपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग का चौड़ीकरण
दूसरी परियोजना के तहत बहसूमा-चांदपुर-ठाकुरद्वारा-जसपुर राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-147) के (चांदपुर नूरपुर प्रभाग) चेनेज 42.320 से 52.920 का लगभग 10.600 किलोमीटर लंबाई में पेव्ड शोल्डर के माध्यम से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 38.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मार्ग के चौड़ा होने से चांदपुर, नूरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग बिजनौर के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति होने पर कार्य शुरू होगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें