फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह करोड़ की लागत से 10 एमबीए की क्षमता के बिजलीघर का होगा निर्माण

Sun, 18 May 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर में छह करोड़ की लागत से जल्द ही 10 एमबीए की क्षमता का बिजलीघर बनेगा। शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण जुलाई के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की संभावना है। इसके चालू होने से 12 से अधिक गांवों के करीब आठ से दस हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड के सहायक अभियंता तुषार राय ने बताया कि धामपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में अब तक 11 बिजली घर संचालित है। लगभग 500 से अधिक गांवों के 91 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है। छह करोड़ की लागत से एक और 10 एमबीए की क्षमता के बिजलीघर का जल्द ही निर्माण शुरू होने जा रहा है।
इसके चालू हो होने पर ओवरलोडिंग से लोगों को निजात मिलेगी। करीब आठ से 10 हजार उपभोक्ता इसमें शामिल किए जाएंगे। निगम की ओर से बिजलीघर निर्माण के लिए एक साल पहले मुरादाबाद मार्ग पर मुन्नी देवी मंदिर के निकट जमीन को चिह्नित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें