फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से ही बना लिया था बवाल करने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही बना लिया था बवाल करने का प्लान
विज्ञापन

बिजनौर। उपद्रवी सुबह से ही शहर में बवाल करने का प्लान बना रहे थे। इसके लिए पूरी योजना बना ली थी। यही वजह रही कि समूह के रूप में इकट्ठा होकर ये लोगों को उकसाने में लगे रहे।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों ने सुबह से ही प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि ये दुकानदार घर बैठने के बजाए अपनी दुकानों के बाहर झुंड बनाकर खड़े रहे। सुबह से ही अपने परिचितों को कॉल करते रहे। दोपहर होने पर जामा मस्जिद के पास से नागरिकता संशोधन कानून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस इन्हें रोकने में बेबस नजर आई। लोग आसपास के मकानों की छतों पर भी चढ़ गए। आसपास के गांवों के लोग भी वहां पहुंच गए। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की तो भीड़ नारेबाजी करने लगी। हंगामा बढ़ता गया। पुलिस इन लोगों को शांत होने के लिए कह रही थी। भिड़ने की स्थिति में पुलिस भी नजर नहीं आई। इसके बाद युवाओं की टोली हंगामा कर रहे लोगों के बीच से निकल पड़ी। बाजार की ओर युवा जुलूस की शकल में निकले। आबकारी पुलिस चौकी के पास से सड़क किनारे खड़े वाहन व दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन में एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक फूंक दी। हंगामा बढ़ते देख दूसरे पक्ष के लोग सड़कों पर निकल आए और मुकाबला करने लगे। जो उपद्रवी हाथ लगा उसे पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। शास्त्री चौक पर उपद्रवियों ने पुलिस व लोगों पर खूब पथराव किया। जजी रोड पर दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

उपद्रवियों को रोकने के लिए सीओ सिटी अरुण कुमार अपनी गाड़ी में चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी व उनके एक समर्थक को बैठा लाए। उपद्रवियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजी। शमशाद अंसारी ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला बोल दिया। शमशाद अंसारी के हाथ में चोट आई है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। गीता नगरी के पास नेत्र चिकित्सक डाक्टर टीसी अग्रवाल के क्लीनिक के सामने खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। यह देख चिकित्सक व स्टाफ बाहर निकल आए। पुलिस ने तलाशी लेकर पांच लोगों को दबोच लिया और थाने ले गई। राम के चौराहे पर भी उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा। कई दुकानों में तोड़फोड़ व पथराव किया। उपद्रवी सिविल लाइन में फिर से वापस आ गए और वहां मौजूद लोगों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस व लोगों की भीड़ के मुकाबला करने पर ये उपद्रवी नीलकमल सिनेमा के रास्ते से भागे। उपद्रवियों ने पूरे शहर में बंटकर बवाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें