फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ लेकर जा रहे किशोर पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। पिता के साथ कांवड़ लेकर आ रहे लवकुश (13) पुत्र विनित निवासी पिलखपुर गुमानी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद पर कुत्तों के झुंड ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

किशोर व उसके पिता के साथ जत्थे में सात लोग मौजूद थे। वे बृहस्पतिवार को पैदल यात्रा करते हुए भूतपुरी पुल पर पहुंचे। लवकुश करीब 100 मीटर पीछे चल रहा था। इसी बीच उसे 4-5 कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और हमला दिया। किशोर के चीखने पर वहां से निकलकर रहे अन्य कांवड़ियों ने कुत्तों के झुंड को भगाकर उसे बचाया। घायल किशोर को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार तथा एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 12 अन्य लोगों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें