फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। धामपुर से बिजनौर जा रही रोडवेज बस में शनिवार शाम अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

धामपुर डिपो की रोडवेज बस शनिवार को बिजनौर जा रही थी। बताया जाता है कि नहटौर से एक यात्री बस में सवार हुआ था, जिसके पास लोहे की पाइप की नाल और गंधक-पोटाश का मिश्रण रखा हुआ था। यात्री ने अपना सामान कंडक्टर सीट के पीछे रख दिया। शनिवार शाम करीब तीन बजे बस जैसे ही हल्दौर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो अचानक बस के अंदर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। धुआं और आग देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बाहर निकलने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
चालक हरमेंद्र सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत रोका और आपातकालीन खिड़की खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार आग लगने की वजह बस में रखा गंधक-पोटाश का मिश्रण माना जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एआरएम भी मौके पर पहुंचे और बस को अपने साथ ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें