फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धान काट रही युवती पर गुलदार ने हमला कर किया घायल

Sun, 19 Oct 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़(बिजनाैर)। गांव दहलावाला में धान काटने गई युवती पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव दहलावाला निवासी अमन ने बताया कि रविवार की शाम करीब तीन बजे वह और उसकी बहन गौरव कुमारी तथा उसकी मां कुसुम देवी गांव से कुछ दूरी पर दुष्यंत सिंह के खेत में धान काटने गए थे।
गौरव कुमारी उनसे कुछ दूरी पर धान काट रही थी। तभी खेत से निकलकर एक गुलदार ने गौरव कुमारी पर हमला बोल दिया। उसकी चीख सुनकर मौके मौजूद लोगों ने शोर शराबा किया तो गुलदार वहां से भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गुलदार ने पुनः पलटकर युवती पर झपटना चाहा लेकिन परिजनों ने उसे जंगल में खदेड़ दिया। गुलदार ने युवती के हाथ पर पंजा और दांत मारकर घायल कर दिया।
परिजनों ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर वन दरोगा सुनील राजौरा मौके पर पहुंचे और युवती का हालचाल लिया। चिकित्सक ने युवती को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार ने घटना के पूर्व तीन बकरियों पर भी हमला किया था। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि गांव में पहले से ही पिंजरा लगा हुआ है। वह घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें