फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों के झुंड ने किसानों की गन्ने और धान की फसल को रौंदा

Sat, 18 Oct 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हरेवली में हाथियों द्वारा रोंद कर बर्बाद की गई गन्ने की फसल । ग्रामीण
विज्ञापन
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव शाहनगर कुराली के जंगल में हाथियों ने बृहस्पतिवार रात 20-25 किसानों की गन्ने और धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

गांव शाहनगर कुराली निवासी किसान सत्यपाल, करन सिंह, रामकुमार, भारत, फारुक खान, साजिद खान, राम सिंह, जसवंत सिंह ने बताया कि खेतों पर रखवाली कर रहे किसानों ने हाथियों के आने पर किसी तरह से भाग कर जान बचाई। जंगल में बने मचानों को तहस-नहस कर दिया। रात में उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
किसानों को अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने को विवश होना पड़ रहा है। उधर डिप्टी रेजर राकेश मंदौला का कहना है कि टीम को लगा रखा है। हाथियों को खदेड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें