फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाबा फुलसंदे वालों की भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
बिजनौर में दिव्य शोभायात्रा में उप​​स्थित बाबा फुलसंदे वाले व उनके अनुयायी। स्रोत आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिजनौर। सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों के जन्मदिन के अवसर पर देवपुत्र धर्मार्थ सेवा समिति की ओर से बुधवार को शहर में दिव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा में कार्तिकेय स्वामी, यमराज, सप्तर्षि, भारत माता की दिव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा सुबह 10 बजे से रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर एक बजे काकरान वाटिका पर पहुंचकर समापन हुई।
विज्ञापन

यात्रा में विधायक ओम कुमार और भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह आदि ने बाबा का स्वागत किया। जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में सतपुरुष बाबा दिव्य रथ पर विराजमान रहे। बाबा के अनुयायी एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र का जाप करते चल हुए रहे थे। यात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु सड़कों पर झाड़ू लगा रहे थे। नगरवासियों ने बाबा की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में बाबा फुलसंदे ने कहा कि किसी का दिल मत दुखाओ, छल कपट मत करो, सभी के हृदय में शांति पहुंचाने का काम करो। सभी से मधुर व्यवहार करो, हम थोड़े समय के लिए ही पृथ्वी पर आए हैं। उन्होंने हिंदुओं से जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान कई प्रदेश और जिले के श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुंवर सैन, सुरेश, अविनाश कुमार, अजयवीर, धर्मेंद्र चौधरी, देशराज चौधरी, नरेंद्र चौधरी, धनपति देवता, राहुल देवता, निरूल चौधरी आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें