550 रुपये के शुरुआती लाभ ने बढ़ा दिया लालच
गुजरात से लेकर दुबई तक निकाला गया युवती से की गई ठगी का पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। साइबर ठगों ने नजीबाबाद के दरियापुर की रहने वाली एक युवती से एक करोड़ एक लाख रुपये की ठगी की है। युवती की ओर से बिजनाैर साइबर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साइबर थाना प्रभारी के मुताबिक युवती गुरग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लाख 70 हजार रुपये महीना के पैकेज पर नौकरी करती है। हाल ही में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती की ओर से कहा गया कि उस
युवती से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर शुरुआत में एक हजार रुपये जमा कराए गए। शाम तक 550 रुपये का लाभ दे दिया गया। इसके बाद युवती लगातार निवेश करती रही। बाद में अपनी जमापूंजी और 75 लाख रुपये का कर्ज लेकर निवेश किया और एक करोड़ एक लाख रुपये की रकम गंवा दी।
एक करोड़ रुपये ठग लिए जाने के मामले में बिजनौर की साइबर पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि उक्त रकम को साइबर ठगों ने सैकड़ों खातों में ट्रांसफर कर दिया है। भोपाल , गुजरात और दुबई में भी उक्त रकम को एटीएम के जरिए अलग अलग खातों से निकाला गया। हालांकि पुलिस ने इस केस से संबंधित 450 बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है।
साइबर ठगों ने इस्तेमाल कर लिए चिकित्सक की पत्नी के बैंक खाते
बिजनौर में ऐसा भी मामला आया है कि यहां खुलवाए गए बैंक खातों को देश में कहीं और बैठे साइबर अपराधियों ने इस्तेमाल कर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो चिकित्सक की पत्नी को नौकरी ऑफर की गई, सैलरी भेजने के लिए खाते खुलवाए गए। इस तरह से 12 बैंक खाते खुलवाकर ठगों ने पासबुक, चेकबुक और एटीएम कोरियर से अपने पास मंगा लगा लिया। इन खातों में अनुचित लेनदेन हुआ तो खातों के गलत इस्तेमाल की जानकारी पीड़िता को लगी।
साइबर थाने में 26 केस हुए हैं दर्ज
जिले में इसी साल 28 फरवरी को साइबर थाने का गठन हुआ है। इससे पहले साइबर सेल को मामले भेजे जाते थे। अब तक 26 केस साइबर अपराध में धोखाधड़ी के दर्ज हुए हैं। साइबर थानों में एक लाख से अधिक की ठगी के मामले दर्ज किए जाते हैं, जिनकी विवेचना चल रही है।
साइबर ठगों के 460 नंबर कराए गए ब्लॉक
बिजनौर की साइबर थाना पुलिस की ओर से ठगी करने वाले 460 नंबरों की पहचान करते हुए उन्हें ब्लॉक कराया गया है। बिजनौर से ठगी होकर जो रकम खातों में भेजी गई है, ऐसे अपराधियोंं के देशभर के बैंकों में स्थित 1080 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।
अनजान नंबर से बिलकुल बात नहीं करनी है। व्हाट्सएप ऑर वीडियो कॉल पर किसी से बात नहीं करें। अगर बात होती है तो क्राॅस चेक कर लें। साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर