मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाला गैंग दबोचा
बिजनौर। हल्दौर थाने की पुलिस ने देशी शराब की बोतलों में मिलावटी शराब भरकर बेचने वाले गैंग के पांच शराब माफिया को दबोचा है। गैंग के पास से देशी शराब की बोतल व शराब बरामद की है।
एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के अनुसार हल्दौर थाने की पुलिस ने कस्बे से मिलावटी शराब बेचने वाले नहटौर थाने के गांव सलामदाबाद निवासी रिंकू, नूरपुर थाने के गांव हसनपुरा निवासी कृष्ण कुमार, मोहल्ला रामनगर निवासी राजकुमार, धामपुर थाने के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी सोमेश व एक अन्य को दबोचा है। आरोपियों के पास से शादीलाल डिस्टलरी इंडस्ट्रीज मंसूरपुर मुजफ्फरनगर का फाइटर नाम के रेपर लगे 54 पव्वे मिलावटी शराब, पांच लीटर तैयार शराब, दो किलो यूरिया, चॉकलेट रंग, 35 खाली पव्वे, 12 हजार 158 रेपर, 20 हजार 120 रेपर, शराब बनाने के उपकरण बर्तन, रंग, पाइप आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे डिस्टलरी कंपनी के नाम के रेपर खुद ही तैयार कराते थे। मिलावटी शराब उन रेपर लगे पव्वों में भरकर बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि इससे वे कम समय में ज्यादा पैसा कमा रहे थे और अपने शौक पूरे कर रहे थे। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में एसआई श्यामवीर सिंह, अमित कुमार व मुन्नी राठी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।