बिजनौर/नजीबाबाद। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान जांच में चार माह का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। बालक को प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेटेड किया गया है। माता-पिता सहित परिजन निगेटिव मिले हैं।
नजीबाबाद ब्लॉक के एक गांव का चार माह का बच्चा प्राइवेट उपचार के दौरान कोरोना की आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिला हैं। आईडीएसपी यूनिट ने परिजनों की जांच कराई। माता-पिता और परिजन निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेटेड किया गया है।
सूचना पर सक्रिय हुआ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग : सूचना डीएमओ बिजनौर मंजूषा द्वारा बृहस्पतिवार को दोपहर पीएचसी प्रभारी को दी गई। डॉ. अंकित कुमार ने बालक के परिजनों और संबंधित प्राइवेट अस्पताल से संपर्क के प्रयास शुरू कर दिए हैं।