फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच वर्षीय बालक पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

विज्ञापन
अफजलगढ़ में कुत्तों के हमले में घायल बालक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अफजलगढ़। कुत्तों के झुंड ने बृहस्पतिवार को गांव झाड़पुरा में खेल रहे पांच वर्षीय बालक प्रयास पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रैफर किया गया है। मकसूदाबाद में भी एक बच्चे व महिला पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया।
गांव झाड़पुरा निवासी शीशराम सिंह ने बताया कि उनका पौत्र प्रयास (6) पुत्र राम सिंह गांव के अन्य बच्चों के साथ जंगल की ओर खेलने चला गया। 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने प्रयास पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और लाठियां फटकार कर उन्हें भगाया। गांव मकसूदाबाद में चार वर्षीय बालिका अलीजा पुत्री अजीम व सलमा (45) पत्नी हनीफा को भी आवारा कुत्तों ने घर के बाहर हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक सर्वेश निराला के अनुसार इस वर्ष भी जनवरी से 10 अप्रैल तक करीब 400 लोग कुत्ते, बिल्ली व बंदरों के काटने का उपचार कराने सीएचसी पहुंचे। सबसे ज्यादा 250 रोगी कुत्तों के काटने के थे।
उन्होंने बताया कि कुत्ते, बंदर व बिल्ली के काटने के 24 घंटे के भीतर एंटी रैबीज इंजेक्शन अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें