फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमारी से तंग किसान ने पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। किडनी की बीमारी से तंग आकर ग्राम पटपड़ा निवासी किसान बृजेश कुमार (46) ने पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान के शव को पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रामपुर दास उर्फ पटपड़ा में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को बताया कि गांव में स्थित आम के बाग में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान गांव के किसान बृजेश कुमार पुत्र रोहिताश कुमार के रूप में हुई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। उसके पास मात्र 10 बीघा जमीन है।
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी दोनों किडनी खराब होने की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बृजेश रात्रि में किसी समय पत्नी व बच्चों को सोता छोड़कर घर से निकल गया था। जाते समय घर दरवाजे की बाहर की कुंडी लगाकर गया था। सवेरे पत्नी ने उसे घर में नहीं देखा तो उसने छत पर पहुंचकर पड़ोसियों को आवाज लगाकर घर के बाहर की कुंडी खुलवाई, तब जाकर उसकी खोजबीन हुई।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें