एसपी संजीव त्यागी ने तहसील पुलिस चौकी में कक्षा आठ के छात्र को बेरहमी से पीटने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं एक दरोगा की पिस्टल लेकर उत्पात मचाने वाले सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी लियाकत अली का बेटा अब्दुल तालिब आरजेपी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। 12 सितंबर को तालिब के भाई का कुछ युवकों से विवाद हो गया। तहसील पुलिस चौकी की पुलिस भाई की जगह अब्दुल तालिक को पकड़कर ले आई। आरोप है कि दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल ने पुलिस चौकी में तालिब को बुरी तरह से पीटा। वह पुलिस से अपना कसूर मालूम करता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। छात्र ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों में फैसला कराने के दौरान दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल ने उसे छोड़ने के लिए परिजनों से दस हजार रुपये भी लिए थे। छात्र की पिटाई की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने इस मामले की जांच सीओ पुलिस लाइन अर्चना सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी संजीव त्यागी ने दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कमांडो को जेल भेजने में पुलिस की गर्दन फंसी, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक पर गिर सकती है गाज
वहीं, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार टकिया का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर सिपाही योगेश एक शराब की दुकान पर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर शराब मांगी। इसके बाद एक रोडवेज बस में पिस्टल निकालकर उत्पात मचाया। चालक शहर कोतवाली के सामने योगेश को उतार गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने योगेश से पिस्टल बरामद कर थाने में जमा करा दी। आला अफसरों को योगेश की हरकतों के बारे में बताकर उसका मेडिकल कराया। सिपाही ने पिस्टल वापस देने की पुलिस ने खूब गुहार लगाई पर उसे पिस्टल नहीं दिया गया। एसपी संजीव त्यागी ने दरोगा नीरज कुमार टकिया और सिपाही योगेश को भी निलंबित कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/