नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर में पलटा कंटेनर।
- फोटो : NAZIBABAD
बिजली के पंखों से भरा कंटेनर नहर में पलटा
बिजनौर, भागूवाला। पूर्वी गंग नहर चंदक हैड के निकट बिजली के पंखों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। चालक कंटेनर को छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूचना कंटेनर मालिका को दी।
भागूवाला क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर चंदक हैड के नजदीक बिजली के पंखों से भरा कंटेनर नहर में पलटा मिला। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। भागूवाला चौकी इंजार्च बलराम यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर चालक को तलाशने का प्रयास किया। चालक के न मिलने पर पुलिस ने कंटेनर मालिक को कंटेनर पलटने की सूचना दी। कंटेनर मालिक ने पुलिस को बताया कि कंटेनर चालक मुरादाबाद निवासी अतीक ने उन्हें कंटेनर पलटने और स्वयं के सुरक्षित होने की सूचना दी है। बताया जाता है ंकि कंटेनर हरिद्वार से बिजली के पंखे भरकर पटना जा रहा था।