फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के जेल भिजवाने की धमकी से आहत आशुलिपिक ने दिया इस्तीफा, डीएम से की शिकायत

Sat, 05 Oct 2019 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिजनौर में नगीना एसडीएम पर उनके आशुलिपिक किशन चंद ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने और घरेलू सामान मंगवाने, सामान नहीं लाने पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर एसडीएम ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाधिकारी को भेज दिया है। आशुलिपिक किशनचंद पहले भी एक आईएएस पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन


किशन चंद ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम नगीना अशोक कुमार मौर्य भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे स्टाफ से प्रतिदिन केले, सेब, मिठाई व घर का अन्य सामान चादर, हैंगर मंगवा रहे हैं। किशन चंद का कहना है कि अगर अधिकारी कर्मचारियों से ऐसे सामान मंगवाएंगे तो वे अपने वेतन से नहीं बल्कि पब्लिक के सही कार्यों में अड़ंगा लगाकर अवैध धनराशि की मांग कर उसी पैसे से सामान लाएंगे। ऐसे में कर्मचारियों की वीडियो भी वायरल होगी। एसडीएम अशोक कुमार मौर्य जैसे अधिकारियों के लिए कर्मचारी सस्पेंड और बर्खास्त होंगे।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि इसकी शिकायत डीएम से करने पर चार अक्तूबर को एसडीएम ने अपने कार्यालय में बुलाया और दरवाजा बंद करा दिया। एसडीएम ने डीएम को शिकायत करने के बारे में मालूम किया। उन्होंने कहा कि जो सही है वही सूचना डीएम को भेजी है। इस पर एसडीएम ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और जेल भिजवाने की धमकी दी। किशन चंद का कहना है कि एसडीएम की धमकी से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है। वे ऐसी परिस्थितियों में काम नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने काल अटैंड नहीं की।

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
आशु लिपिक ने उन्हें व्हाट्सएप पर शिकायत की है। अधिकारी व कर्मचारी के बीच का मामला है। वह दोनों से बात करेंगे। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह कोई अधिकारी हो या कर्मचारी। - रमाकांत पांडेय, जिलाधिकारी बिजनौर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें