बिजनौर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करके परिजन घर लौट रहे थे, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।
रामगंगा में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहा एक तीन साल का मासूम टैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हो गया। जिसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजनौर में हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी लल्लू सिंह की बेटी लिवानती अपने तीन साल के भाई आरव को लेकर अन्य ग्रामीणों के संग कालागढ़ में रामगंगा किनारे लगे मेले में गई थी। मेले से लौटते समय मुरलीवाला गेट के समीप झटका लगने पर ट्रॉली से तीन साल का मासूम आरव छिटककर नीचे जा जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं आनन-फानन बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरव अपनी दो बहनों के जन्म के 10 वर्ष बाद हुआ था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के मृतक बच्चे के शव अपने साथ ले गए।