फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर शहर के चारों ओर 44 करोड़ से बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विधायक अशोक राणा ने बताया कि धामपुर शहर के चारों ओर 44 करोड़ की लागत से बाईपास का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि नगीना चौराहे पर ज्योतिबा फुले पार्क में लगे 101 फीट ऊंचे खंभे पर जल्द ही विधायक निधि से तिरंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि यह बाईपास मुरादाबाद रोड पर सरकड़ा चकराजमल के पास पोषक नहर के तटबंध से निकलेगा और शेरकोट के निकट राजपूताना के पास फोरलेन हाईवे पर जाकर मिलेगा। धामपुर में दुर्गा विहार कॉलोनी बाईपास मार्ग पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इसके बन जाने से नगर में जाम से छुटकारा मिलेगा। विधायक ने बताया कि मुरादाबाद रोड पर 15 साल पहले कांशीराम आवास विकास योजना के तहत आवासों का निर्माण हुआ था। ये खंडहर हो चुके हैं। इन आवासों को लीज पर दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें