फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नई सड़क पर ले लिया 60 लाख का बजट, न खर्च किया न सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोनिवि अफसरों के गले की फांस बना 60 लाख का बजट
विज्ञापन

- बालावाली फीना मार्ग पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च करने के आया था बजट
- अधीक्षण अभियंता ने बजट की डिमांड की मंशा पर खड़े किए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। 60 लाख का बजट लोक निर्माण विभाग के गले की फांस बन गया है। बजट खर्च भी नहीं किया जा रहा है और न ही लौटाया जा रहा। अगर बजट को सरेंडर किया जाता है तो फिर बजट की डिमांड की मंशा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, अधीक्षण अभियंता ने यह मामला पकड़ में आने के बाद मुख्य अभियंता को अपनी जांच आख्या प्रेषित कर दी है।

बालावाली में गंगा नदी पर पुल निर्माण के बाद बालावाली से मंडावर तक सड़क को चौड़ा किया गया। इसके बाद कई सड़कों को आपस में जोड़कर बालावाली-फीना मार्ग कर दिया गया। यूं तो बालावाली से फीना की दूरी 82 किमी है, लेकिन जिन जगहों पर सड़क की चौड़ाई तीन मीटर थी, उस दूरी में 40 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण दो साल पहले कर दिया गया। जिस पर 53 करोड़ की लागत आई थी। सड़क का चौड़ीकरण करने का अंतिम भुगतान भी संबंधित ठेकेदार को नवंबर 2024 में कर दिया गया था।
विज्ञापन

दो साल पहले ही बनकर तैयार हुई इस सड़क के लिए फिर से 60 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। मई 2026 में प्रस्ताव के अनुसार बजट भी जारी कर दिया गया। यह बजट अभी खर्च भी नहीं किया जा सका था, इससे पहले ही अधीक्षण अभियंता रामपुर की समीक्षा के मामला पकड़ में आ गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय जयंत ने लोनिवि बिजनौर के प्रांतीय खंड को पत्र जारी किया।
पत्र में कहा गया कि दो महीने में इस धन को कहीं भी व्यय नहीं किया गया है। इससे वित्तीय प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बजट को खर्च करने के संबंध में यह भी जानकारी नहीं दी गई कि कहां खर्च करना है। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा कि किन परिस्थितियों में बजट आवंटित करने की मांग की गई। पत्र में कहा गया कि आशंका है कि सरकारी धन के दुरुपयोग के उद्देश्य से पैसा लिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन :
बजट को कहीं भी खर्च नहीं किया गया है, चार बार पत्राचार करने के बाद भी बिजनौर खंड ने कोई उत्तर नहीं दिया। सड़क निर्माण का पूरा भुगतान पहले ही कर दिया गया था, अब किसलिए बजट मांगा गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में आख्या बनाकर कार्रवाई करने के लिए मुख्य अभियंता को रिपोर्ट भेज दी गई है। - संजय जयंत, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि वृत रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें