बिजनौर जनपद में हल्दौर के पैजनिया में तेज रफ्तार पर तीव्र मोड़ पर स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुल गया और उसमें बैठी चार मासूम छात्राएं सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से नर्सरी की छात्रा आशिया (5) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आशिया गांव सोतखेड़ी निवासी नदीम की पुत्री थी और जमालपुर महमदबाद के एचएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। नदीम में दिल्ली में काम करते हैं। आशिया बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन से स्कूल जा रही थी। गांव की मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में रूमी और दो अन्य छात्राएं घायल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
बताया जा रहा कि एक खटारा टाटा मैजिक को स्कूल बस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। आठ सवारी की क्षमता वाले इस वाहन में करीब 30 छात्राएं सवार थीं। पुलिस ने चालक सुरेश को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।