फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुब्बारे के पीछे दौड़े 6 साल के बालक की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
झालू। अचानक हाथ से छूटे हुए गुब्बारे के पीछे दौड़ने पर बालक सड़क पर जा पहुंचा जिसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम को ग्राम सिहोरा गिरधरपुर निवासी अंकित अपने परिवार के साथ झालू-बिजनौर रोड पर नहर के पास एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आए था। बैंक्वेट हॉल के बाहर एक व्यक्ति गुब्बारे बेच रहा था। अंकित का छह वर्षीय पुत्र गुब्बारे लेने की जिद करने लगा। पिता ने अपने पुत्र मानव को बैंक्वेट हॉल के बाहर गुब्बारा दिलाया। जिसके बाद बच्चे से गुब्बारा हाथ से छूटकर सड़़क पर जा गिरा। मानव गुब्बारे के पीछे भाग गया। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर से भी टक्कर लग गई। जिसमें घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों व नागरिकों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मानव की मौत से परिवार में रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक मानव का पिता आईटीबीपी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


उधर, बालक की मौत के बाद उसके परिवार और ननिहाल वालों में विवाद हो गया शिव सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मृतक बालक की मां और पिता में विवाद चल रहा है। जिसके बाद जिसके चलते बालक के पिता शव को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे जबकि मां उसे सौंपने की बात कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें