फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पहुंची इंपावर्ड कमेटी

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। सुप्रीम कोर्ट की इंपावर्ड कमेटी दो दिवसीय दौरे पर कालागढ़ पहुंची है। कोटद्वार के एसडीएम ने बताया कि पहले दिन वन विभाग के अधिकारियाें के साथ कमेटी की बैठक हुई है। इस दौरान उत्तराखंड के पौड़ी जिले के डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के पुनरोद्धार के लिए कुछ काम कराए जाने हैं। जिनके लिए सीईसी की अनुमति जरूरी है। उनके प्रस्ताव कमेटी के सामने रखे गए हैं। कमेटी के चेयरमैन जयकृष्णनन और सदस्य महेंद्र व्यास ने वन विभाग अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक समीर सिन्हा, एससी पंत, केएस रावत आदि मौजूद रहे। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर पौड़ी के डीएम चंद्र शेखर भट्ट और एसपी अजय जोशी भी कालागढ़ पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सीईसी के चेयरमैन से मुलाकात की।
क्या है मामला?
कार्बेट टाइगर रिजर्व के इलाके में कोई भी निर्माण कार्य या नया कार्य करने के लिए प्रतिबंध है। इसकी निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी का गठन कर रखा है। कमेटी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपती है। ताकि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण किया जा सके। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक के अनुसार कमेटी दूसरे दिन कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनाें में गश्त आदि के प्रस्तावों को भी देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें