फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को सिम बेचने वालों की जमानत याचिका निरस्त

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायधीश राजीव लोचन मेहरोत्रा ने फर्जी आईडी पर आतंकियों को सिम बेचने के आरोपी गणपति ट्रेडर्स के मालिक जसपाल सेठी व उनकी दुकान पर काम करने वाले आशीष की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

मुहल्ला जाटान में 12 सितंबर को आतंकियों द्वारा बम बनाते समय विस्फोट हो गया था। खुफिया एजेंसियों द्वारा की जांच में पता चला था कि आतंकियों द्वारा जो सिम इस्तेमाल किया गया वह गणपति ट्रेडर्स के माध्यम से खरीदे गए थे। सिम खरीदने में जो आईडी इस्तेमाल की गईं थी, वे फर्जी थीं। पुलिस ने इस मामले में प्रतिष्ठान के मालिक जसपाल सेठी व उसके यहां कार्यरत गौरव व आशीष का चालान कर जेल भेज दिया था। सोमवार को जसपाल सेठी व आशीष की जमानत याचिका पर बहस हुई। जिला जज ने आतंकियों को फर्जी आईडी पर सिम बेचे जाने की घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए जसपाल सेठी व आशीष की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें