फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/हल्दौर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू पीडित दो रोगी मिलने से क्षेत्र में दहशत फैली है। दोनों रोगियों का गंभीर हालत में बाहर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मुहल्ला भूड निवासी राम सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय डाक्टरों से इलाज कराने पर कोई सुधार नही हुआ। दो दिन पहले हालत बिगड गई। बिजनौर ले जाया गया। जहां से मेरठ रैफर कर दिया गया। परिजनों बताया कि मेरठ में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रामसिंह में डेंगू बुखार के लक्षण बताए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर मदन सिंह ने मामला संज्ञान में नही होने की बात कही है। टीम भेज दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर डेंगु बंखार के बारे में बताया जा सकता है।, वही रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के एमडी शांतनु गुप्ता को कई दिन पूर्व बुखार आया था। जांच के दौरान उनमें भी डेंगू बुखार के लक्षण मिले। उनका भी हायर सेंटर पर उपचार चल रहा है। डेंगू बुखार की सूचना पर आस पास के नागरिक खौफ जदा है। शुरूआत में डेंगू के मरीज न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग पर हाथ पर हाथ धरे बैठा है। डेंगू से निपटने के विभाग के पास कोई इंतजाम नहीं है। सीएमओ डा. शशि कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि मरीजों की जांच रिपोर्ट देखने पर ही डेंगू की पुष्टि की जाएगी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से मिलकर जानकारी लेगे तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें