फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना बीडीसी के घर लूटपाट

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। बीडीसी के परिवार को बंधक बनाकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश परिवार के मुखिया को अपने साथ ले गए। जिसे बाद में ग्रामीणों ने तलाशकर गांव के पास ही एक खेत से बंधन मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सरायआलम में रविवार रात अशरफ अली के घर में सशस्त्र नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। अशरफ अली, पत्नी बीडीसी गुड्डो के साथ मकान के बरामदे में सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे समीप के खाली पड़े मकान से बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने सोते हुए दंपति को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। दोनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने संदूक खुलवाकर उसमे रखी 80 हजार रुपये की नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गुड्डो को घर में ही छोड़कर अशरफ अली को अपने साथ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद गुड्डो ने स्वयं को किसी तरह बंधन मुक्त कर शोर मचाया। शोर सुनकर मोहम्मद नासिर, हबीब अहमद, मकबूल अहमद, अनीस अहमद आदि मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्र्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर के समीप ग्रामीणों को बंधक बनाया गया अशरफ अली एक खेत में बेहोशी और जख्मी हालत में मिला। अशरफ अली को घर लाकर होश में लाया गया तो उसने सारी वारदात से अवगत कराया। पुलिस को तहरीर देकर अशरफ अली ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। थाना प्रभारी शाहिद अली खां का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें