फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बुझा दिए दो घरों के चिराग

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक कार चालक की लापरवाही के कारण दो परिवारों की दिवाली काली हो गई। बेकाबू कार की टक्कर से दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

नहटौर थाने के गांव किशनपुर भोगन निवासी नरेश के 24 वर्षीय पुत्र भोले नहटौर-हल्दौर मार्ग पर मोबाइल की दुकान करता है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। गांव के ही दिनेश का 17 वर्षीय पुत्र अंकुल व रतिराम का 14 वर्षीय पुत्र बलराम भी उसके साथ ही खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहटौर की ओर से आई एक कार ने तीनों को बुरी तरह कुचल दिया। घटना में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोग तीनों को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने अंकुल व बलराम को मृत घोषित कर दिया। भोले को मेरठ रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे। वहीं किरतपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी 32 वर्षीय जसवंत बाइक से बुंदकी से गांव आ रहा था। बुंदकी मिल के पास कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत
हल्दौर। बुधवार शाम करीब सात बजे नहटौर-हल्दौर रोड स्थित गांव भोगपुर सिकरी में एक व्यक्ति पैदल जा रहा था कि नहटौर की ओर से आई बिना नंबर की एक कार ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भी आरोपी चालक ने गति कम नहीं की और कार सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दो बसों की भिड़ंत, चालक घायल
फोटो: 22एनजेडबी04
मंडावली। मुरादाबाद डिपो की बस मंगलवार रात भागूवाला से नजीबाबाद जा रही थी। राहतपुर खुर्द के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े विद्युत पोल से टकराकर लखीमपुर खीरी से अजमेर जा रही एक प्राइवेट बस से टकरा गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद डिपो की बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। प्राइवेट बस चालक मो. हनीफ निवासी लखीमपुर खीरी घायल हो गया। बसों के हाईवे पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। उधर, विकलांग आश्रम मुस्सेपुर के निकट चोकर के कट्टों से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। समाचार लिखे जाने तक क्रेन की सहायता से गाड़ी को निकालने के प्रयास जारी था।
ट्रक में घुसी कार, तीन घायल
रेहड़। हाईवे पर खड़े ट्रक में कार घुसने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामनगर निवासी मनोज जोशी, प्रमोद जोशी व चालक कार से हरिद्वार से घर लौट रहे थे। रेहड़ के पास एक ट्रक हाईवे पर खड़ा था। वाहन को बचाते हुए कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार में सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीनों को काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें