फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। दो चोर भाग निकले । पकडे़ गए चोरो से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने नगीना रोड पर चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार युवकों को रोका तो पीछे बैठे दो युवक भाग गए। दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पकडे़ गए चोराें के पास से जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलीं। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के तिस्सा गांव का इशलाक और खेड़ी फिरोजाबाद का वाहिद है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर उनके गांव से चोरी की चार बाइक और बरामद की। इशलाक ने बताया गैंग ने शहर से कई बाइक चोरी की हैं। चोरी की बाइक को या तो सस्ते दामों में कबाड़ी को बेच देते हैं या नकली कागज बनाकर उसे नंबर एक में बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें