फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिट्टी झोंक भाग निकला

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जर्मन महिला की हत्या के आरोपी इखलाक ने बुधवार पेशी के दौरान सिपाही की आंखों में मिट्टी डालकर कचहरी परिसर से भागने कोशिश की। सिपाही को चकमा देकर इखलाक भाग गया था, लेकिन सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए कुछ दूरी पर ही उसे धर दबोचा। आरोपी के भागने से परिसर में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। इखलाक पूना से भी भाग चुका है।
विज्ञापन

जर्मन महिला की हत्या के मामले में पुणे की अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद इखलाक पुणे से फरार हो गया था। वह छह साल तक अपनी पहचान छिपाकर नगीना में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में काम करता रहा। राज खुलने पर नगीना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल इखलाक बिजनौर जेल में बंद है। बुधवार को बिजनौर जेल से उसे पेशी के लिए जजी हवालात लाया गया था। जजी हवालात से करीब दो बजे सिपाही दिनेश कुमार जब इखलाक को एसीजेएम की अदालत में पेशी के लिए ले जा रहा था तो सिपाही की आंखों में मिट्टी झोंककर इखलाक छूट भागा। सिपाही दिनेश कुमार ने हार नहीं मानी। उसने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर ही इखलाक को दबोच लिया। इस दौरान जजी परिसर में अफरातफरी मच गई। सिपाही दिनेश कुमार की ओर से इखलाक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सतेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सिपाही की बहादुरी से इखलाक पकड़ा गया है।

बेहद शातिर है इखलाक
इखलाक बेहद शातिर है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह पूना से फरार हो गया था। बड़ी चालाकी से नगीना में छह साल तक छिपा रहा। पुलिस उसे खोज नहीं पाई। बुधवार को अगर वह अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो दोबारा पकड़ना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें