फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन संघ ने बताईं समस्याएं

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला चेयरमैन संघ (नगर पालिका और पंचायतों के चेयरमैन) ने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। डीएम ने समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन संघ के अध्यक्ष और नगीना पालिका के चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के नेतृत्व में पालिकाओं और पंचायतों के चेयरमैन डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को बताया डूडा द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जनता घटिया सामग्री के प्रयोग के लिए संबंधित पालिकाध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हुए उसे भ्रष्टाचारी मानने लगती है। उन्होंने बताया पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का वेतन भी तीन माह से न मिलने से उनमें असंतोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम से समस्याओं के निस्तारण की मांग की। डीएम से भेंट के बाद संघ अध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान ने बताया डीएम से समस्याओं को लेकर वार्ता हुई है। किरतपुर पालिका के स्वागत द्वार प्रकरण से बैठक का कोई संबंध नहीं है। इस दौरान बिजनौर पालिका के चेयरमैन फरीद अहमद, धामपुर के चेयरमैन महमूद कस्सार, नजीबाबाद के चेयरमैन मुअज्जम खां एडवोकेट, जलालाबाद के चेयरमैन याकूब राईन, मंडावर के चेयरमैन मुहम्मद आसिफ खां, किरतपुर के चेयरमैन के पति अब्दुल मन्नान, अफजलगढ़ के चेयरमैन जावेद वकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें