फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ और जंगल के अस्तित्व को बचाएं : डॉ. अरुणदेव

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। पहाड़ और जंगलों के अस्तित्व को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। लेखनी के माध्यम से इस मुहिम को साकार बनाना होगा। मुख्य अतिथि डॉ. अरुणदेव जायसवाल ने यह बात कही।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद के उपमहानिदेशक (इं.) राजेश कुमार, एएसडी वीबी भट्ट, हिंदी अधिकारी एमआर यदुवंशी के निर्देशन में आकाशवाणी केंद्र द्वारा प्रकाशित राजभाषा पत्रिका गिरि कानन का मुख्य अतिथि ने विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका गिरि कानन के नाम को सार्थक बनाने के लिए पहाड़ों और जंगलों के अस्तित्व को बचाने के लिए समर्पित रहने की सलाह दी। पत्रिका के संपादक/कार्यक्रम अधिशासी एमआर यदुवंशी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राजन गुप्ता, रामेंद्र सिंह, अनिल भारती ने हिंदी माध्यम पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से राष्ट्र भाषा हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए अभिनव प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्राध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रमुख ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी अनिल भारती, उद्घोषिका कल्पना पंकज, ब्रजनंदन सिंह, नवीन जोशी, बलराम सिंह, पीके सागर, केके नेगी, रॉबिन करमाकर, केडी पांडेय, वीके अग्रवाल, इंजीनियर जैदी, विजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें