नजीबाबाद। शिक्षण संस्थाओं में अवकाश को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रही। डीएम द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बावजूद नगर की अनेक शिक्षण संस्थाएं खुली रहीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने 10 एवं 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के कारण जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। डीएम के आदेश के अनुपालन में नगर की अनेक शिक्षण संस्थाएं बंद रहीं, जबकि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने डीएम के आदेश को ताक पर रखकर शिक्षण संस्थाओं में शिक्षण कार्य कराया। स्कूल खुलने की स्थिति जानने के लिए अभिभावक परेशान रहे। अनेक बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके। कई बच्चों को न चाहकर भी भ्रमवश अवकाश मनाना पड़ा।