बिजनौर। विधानसभाओं की अंतिम मतदाता सूचियों को सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा कर दिया गया है। इस बार मतदाता सूची वर्णमाला के क्रम में है। मतदाताओं को सूची में अपना नाम तलाशने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है, हालांकि वोट बनाने का काम अभी चल रहा है। वोट के लिए पात्रता होने पर आवेदक फार्म छह भरकर बूथ लेबिल ऑफिसर या तहसील में वोट बनवाने के लिए जमा कर सकते हैं। संशोधन के लिए फार्म आठ भरा जाएगा। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद सभी मतदाता नाम की जांच कर ले। मतदान केंद्र के अलावा सीईओ उत्तरप्रदेश बेबसाइट पर भी मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
कॉल सेंटरों की स्थापना हुई
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम विनोद चौधरी के मुताबिक मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में तहसीलवार कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय का नंबर 01342260249, धामपुर तहसील का 01344230234, बिजनौर का 01342264048, नजीबाबाद 01341110028, चांदपुर में 01345220541, नगीना में 01343250066 संपर्क सूत्र पर वोट बनवाने में आने वाली समस्या दर्ज की जाएगी।