रेहड़। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
एसओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को बाइक चोरों की काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी की तो एक बदमाश हत्थे चढ़ गया, जबकि साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में चोर ने और भी कई खुलासे किए हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर और घटनाओं का पर्दाफाश कराने का प्रयास करेगी। पकड़ा गया बदमाश बढ़ापुर थाने के गांव कुआं खेेड़ा का जयवंत सिंह है, जबकि इसी गांव के उसके साथी की पुलिस को तलाश है। उसकी सर्च में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बकौल एसओ दोनों आरोपी जिले के टॉप बदमाश हैं। दोनों ने मिलकर वर्ष 2005 में रोडवेज की बस को भी लूटा था।